first time in cricket history split ball: हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ऑली रॉबिन्सन और जोश टंग ने धारदार गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को पहली पारी में महज 171 रनों पर ढेर कर दिया. दोनों ही गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5-5 विकेट आपस में बांटे. पूरी पारी के 10 विकेट सिर्फ दो गेंदबाजों के नाम होने के बाद मैच बॉल को यादगार के तौर पर रखने का पेच फंसा. विवाद या असमंजस से बचने के लिए दोनों ने खेल भावना की मिसाल पेश करते हुए ग्राउंड स्टाफ से गेंद को आरी से दो बराबर हिस्सों में कटवाकर आपस में बांट लिया.