न्यूजीलैंड की टीम को पाकिस्तान ने बड़े ही धमाकेदार अंदाज में हराया. कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 401 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था. 25.3 ओवर में फखर जमां की तूफानी शतक के दम पर पाकिस्तान ने 1 विकेट पर 201 रन बना डाले. मैच बारिश की वजह से रोका गया और इसे आगे नहीं खेला जा सका. डकवर्थ लुईस नियम के तहत 21 रन से आगे होने की वजह से पाकिस्तान को विजेता घोषित किया गया.