10 मैच 465 रन... कप्तानी भी दमदार, राशिद खान बोले- वो बेहतरीन कप्तान बनेगा
1 year ago
22
ARTICLE AD
राशिद खान ने शुभमन गिल की कप्तानी की खूब तारीफ की है. इस लेग स्पिनर का कहना है कि गिल भविष्य में टीम इंडिया के बेहतरीन कप्तानों में शुमार होगा. फिलहाल गिल आईपीएल में गुजरात टाइटंस की कप्तानी कर रहे हैं. वह बल्ले के साथ साथ कप्तानी में भी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. उनकी कप्तानी में गुजरात आईपीएल प्लेऑफ के टिकट से सिर्फ एक जीत दूर है.