10वीं सेंचुरी और 4000 रन, ईशान किशन ने खेली कप्तानी पारी, दलीप ट्रॉफी फाइनल में ईस्ट जोन का दबदबा

1 month ago 5
ARTICLE AD
Ishan Kishan Smashes 4000 first class runs: दलीप ट्रॉफी फाइनल के पहले दिन ईस्ट जोन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ जोन के खिलाफ 4 विकेट पर 385 रन बना लिए. कप्तान ईशान किशन 111 रन और कुमार कुशाग्र 63 रन बनाकर नाबाद हैं. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 127 रनों की शतकीय साझेदारी हो चुकी है. इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने 44, अभिमन्यु ईश्वरन ने 72 और शिखर मोहन ने 85 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं. साउथ जोन के गेंदबाज चेन्नई की पिच पर संघर्ष करते दिखे.
Read Entire Article