124, 10, 104, 13 और अब 77: MI के लिए 'साक्षात काल' बने यशस्वी, नीली जर्सी देखते ही बल्ला उगलने लगता है आग
2 months ago
10
ARTICLE AD
गुवाहाटी के मैदान पर यशस्वी जायसवाल का रुद्र अवतार देखने को मिला. मुंबई इंडियंस के खिलाफ 11 ओवर के मैच में यशस्वी ने महज 32 गेंदों पर 77 रनों की नाबाद पारी खेलकर कोहराम मचा दिया. अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने न केवल आईपीएल में 100 छक्के पूरे किए बल्कि दिल्ली के समीर रिजवी को पछाड़कर ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा लिया. मुंबई के लिए यशस्वी अब किसी खौफनाक सपने से कम नहीं हैं.