14 छक्के, 13 चौके और 84 गेंद में 162 रन, पंजाब किंग्स ने जिसे 2025 में बेंच पर बिठाया उसी ने मचाया तहलका, अब प्लेइंग-11 में एंट्री पक्की!
9 months ago
23
ARTICLE AD
Vishnu Vinod Punjab Kings IPL 2026: विजय हजारे ट्रॉफी के छठे राउंड में केरल के लिए खेलते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज विष्णु विनोद ने 84 गेंदों में 162 रन की नाबाद विस्फोटक पारी खेलकर तहलका मचाया. पंजाब किंग्स ने इस स्टार को आईपीएल 2025 में 95 लाख रुपये देकर खरीदा था, लेकिन पूरे सीजन बेंच पर बिठाए रखा. हालांकि, अब अगले सीजन से पहले विष्णु विनोद ने प्लेइंग-11 की दावेदारी ठोक दी है. विष्णु विनोद को पंजाब टीम ने रिटेन किया है.