IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की सीरीज का पहला टी20 मैच गुरुवार को मोहाली में खेला जाएगा. इस मुकाबले के जरिए विराट कोहली और रोहित शर्मा करीब 14 महीने बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं. साउथ अफ्रीका में गदर मचाने वाले रिंकू सिंह की अहमियत इसलिए बढ़ जाती है क्योंकि सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या मिडिल ऑर्डर में नहीं हैं.