14 साल पुराने रिकॉर्ड की बराबरी... सिकंदर रजा ने टी20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, एक ही मैच में 73 रन और 3 विकेट

8 months ago 20
ARTICLE AD
Sikandar Raza Record: जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक ऑलराउंड प्रदर्शन कर रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में रजा ने मात्र 43 गेंदों पर 73 रनों की आतिशबाजी की और फिर गेंदबाजी में 29 रन देकर 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए. इस प्रदर्शन के साथ ही वे ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉटसन के बाद दुनिया के दूसरे ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक ही टी20 वर्ल्ड कप मैच में अर्धशतक और 3 विकेट लेने का कारनामा किया है.
Read Entire Article