IND vs WI ODI Record: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे क्रिकेट का इतिहास काफी रोमांचक रहा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए 142 मुकाबलों में भारत ने 72 और वेस्टइंडीज ने 64 मैच जीते हैं. भले ही कुल आंकड़ों में कांटे की टक्कर दिखे, लेकिन हाल के सालों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. साल 2013 के बाद से भारत ने 34 में से 26 मैच जीते हैं और कैरेबियाई टीम के खिलाफ लगातार 13 वनडे सीरीज अपने नाम की हैं.