Shami plays under Vaibhav sooryavanshi vice captaincy: दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन की टीम घोषित हो गई है. चयनकर्ताओं ने 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को उप-कप्तान बनाकर हर किसी को हैरान कर दिया है. ईशान किशन की अगुआई वाली इस टीम में 35 वर्षीय दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी शामिल हैं, जो अब वैभव की उप कप्तानी में मैदान पर उतरेंगे. आगामी 23 अगस्त को नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ होने वाले मुकाबले से ईस्ट जोन अपने अभियान की शुरुआत करेगी.