15 साल के वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड दौरे पर क्यों होगा अलग ड्रेसिंग रूम?

4 months ago 11
ARTICLE AD
Vaibhav Sooryavanshi: पहली बार टीम इंडिया के लिए चुने गए वैभव सूर्यवंशी जब इंग्लैंड में ब्लू जर्सी पहनकर मैदान पर इतिहास रचने उतरेंगे तो उनके लिए नियम कुछ और होंगे. 15 साल के वैभव इंग्लैंड दौरे में अपने साथियों से अलग चेंजिंग रूम का इस्तेमाल करेंगे. यह व्यवस्था ICC के सेफगार्डिंग (बाल सुरक्षा) नियमों के तहत की जा रही है. ICC और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) के नियमों के मुताबिक 16 साल से कम उम्र के खिलाड़ी बड़े प्लेयर्स के साथ एक ही ड्रेसिंग रूम का इस्तेमाल नहीं कर सकते. वैभव की उम्र के मद्देनजर पूरे दौरे में उनके माता-पिता भी उसी होटल में ठहरेंगे.
Read Entire Article