vaibhav sooryavanshi: महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी वो अपनी बैटिंग से दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत रहे हैं. उनकी बल्लेबाजी की सबसे खास बात यह है कि जितना दबाव वाला मुकाबला होता है, वह प्रदर्शन उतना ही निखरकर सामने आता है. ऐसा एक या दो बार नहीं, बल्कि कई बार देखने को मिला है. यही वजह है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड उन्हें टीम इंडिया में मौके देने और भविष्य के सितारे के रूप में देख रहा है.