Zimbabwe Upset Bangladesh in Test Match: बांग्लादेश को टेस्ट मैच में पारी और 85 रन से धूल चटाकर जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है. यह जिम्बाब्वे की लगातार दूसरी टेस्ट जीत है. 25 साल में पहली बार हुआ है, जब जिम्बाब्वे ने बैक टू बैक दो टेस्ट मैचों में जीत हासिल की है. बांग्लादेश से पहले जिम्बाब्वे ने 2025 में अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच जीता था. बांग्लादेश के खिलाफ जिम्बाब्वे ने टेस्ट में अपनी सबसे बड़ी जीत भी नाम की.