Ishan Kishan can made 3 record: विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों अपने करियर के सबसे बेहतरीन फॉर्म से गुजर रहे हैं. न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में शुरू होने वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज उनके लिए सिर्फ एक और सीरीज नहीं, बल्कि इतिहास रचने का एक ऐतिहासिक मंच है. क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में उनका बल्ला इस साल जिस तरह से गरजा है, उसने दुनिया भर के गेंदबाजों की नींद उड़ा दी है. यही वजह है कि साल के अंत तक उनके पास एक-दो नहीं बल्कि तीन बड़े और ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम करने का सुनहरा मौका है.