Bumrah-Gill Likely to miss two ODI vs NZ: भारत के आगामी न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे और टेस्ट मुकाबलों के बीच केवल चार दिनों का अंतर है. इस तंग शेड्यूल के कारण शुभमन गिल, जसप्रीत बुमराह और केएल राहुल जैसे प्रमुख खिलाड़ियों को अंतिम दो वनडे मैचों से बाहर रहना पड़ सकता है ताकि वे लाल गेंद से अभ्यास कर सकें. ऐसे में श्रेयस अय्यर टीम की कप्तानी संभाल सकते हैं और कोचिंग स्टाफ को भी दो भागों में बांटा जाएगा. प्रबंधन से सलाह न लेने पर शेड्यूल पर सवाल खड़े हो रहे हैं.