Shoaib Akhtar 400 Test wickets dream: शोएब अख्तर को अपने करियर का सबसे बड़ा अफसोस इमरान खान की कप्तानी में न खेल पाने का है. उनका मानना है कि इमरान के निडर मार्गदर्शन से वह टेस्ट में 400 विकेट जरूर लेते. 161.3 की रफ्तार से गेंद फेंकने वाले इस गेंदबाज ने लगातार चोटों से जूझते हुए घुटनों से पानी निकलवाकर मैदान पर उतरने का दर्द झेला. वसीम अकरम से खट्टे-मीठे रिश्ते और शाहिद अफरीदी से मतभेद के बाद उन्होंने संन्यास लिया, पर उनकी रफ्तार का खौफ आज भी बरकरार है.