cricket record: 1939 में डरबन के मैदान पर दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच खेला गया 'टाइमलेस टेस्ट' क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा और कभी न भूलने वाला अध्याय है. बिना किसी समय सीमा के शुरू हुआ यह मुकाबला पूरे 12 दिनों तक खिंचा, जिसमें 43 घंटे से ज्यादा समय तक गेंद और बल्ले की जंग चली. दोनों टीमों ने मिलकर कुल 1,981 रन बनाए, जो आज भी एक रिकॉर्ड है लेकिन इस ऐतिहासिक महामुकाबले का अंत किसी हार-जीत से नहीं, बल्कि एक समुद्री जहाज की सीटी से हुआ.