Towhid Hridoy Triple Century in South Africa: तौहीद हृदय ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे अनऑफिशियल टेस्ट में 481 गेंदों पर नाबाद 350 रनों की ऐतिहासिक पारी खेलकर नया रिकॉर्ड बना दिया. वह विदेशी धरती पर प्रथम श्रेणी क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ने वाले पहले बांग्लादेशी बल्लेबाज बन गए. इस शानदार मैराथन पारी के साथ ही उन्होंने आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए अपनी नेशनल टेस्ट टीम में वापसी का दावा बेहद मजबूत कर दिया है.