भारत और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी से 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए बीसीसीआई ने भारत की 16 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है. अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए 5 स्टार खिलाड़ियों को ड्रॉप कर दिया गया है जिनका अब जून में खेली जाने वाली आईसीसी टी20 ट्रॉफी में भी खेलना मुश्किल है. इनमें से एक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के लिए सर्वाधिक विकेट ले चुका है.