आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के ग्रुप स्टेज के मुकाबले खत्म हो चुके हैं. 10 में से 6 टीमें पहले दौर के बाद अलविदा हो चुकी हैं. अब सिर्फ 4 टीमें बची है और फाइनल के लिए अपना दम दिखाएंगी. भारत में हो रहे इस टूर्नामेंट में रनों की बारिश हुई है और महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के एक एडिशन में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड टूटने वाला है. 5 बैटर इस रेस में शामिल हैं लेकिन विराट कोहली सबसे आगे चल रहे हैं.