who is Ajay Mandal clean bowled Shubman Gill: छत्तीसगढ़ के स्पिनर अजय मंडल रणजी ट्रॉफी में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल को सस्ते में आउट कर सुर्खियों में हैं. मोहाली में खेले जा रहे मुकाबले में गिल सिर्फ 1 रन बनाकर बोल्ड हो गए. इस शानदार प्रदर्शन के बाद 30 वर्षीय अजय मंडल सोशल मीडिया पर छा गए हैं. छत्तीसगढ़ के लिए घरेलू क्रिकेट में 200 से ज्यादा विकेट लेने वाले और आईपीएल का हिस्सा रह चुके अजय मंडल एक बेहतरीन ऑलराउंडर हैं.