cricket records: भारतीय क्रिकेट इतिहास पर नजर डाले तो टॉप क्लास बल्लेबाजों की एक लंबी फेहरिस्त नजर आएगी जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना वर्चस्व बनाया और उनके द्वारा जीता गया मैन ऑफ द सीरीज की गिनतती सारी कहानी बयां भी कर देती है. भारत के लिए ये अवार्ड जीतने वाले टॉप 7 खिलाड़ियों में 6 बल्लेबाज है इससे आप अंदाजा लगा सकते है कि शुभमन गिल के आगे कई बड़े नाम है जिन्होंने अपने काम के दम पर मैन आफ द सीरीज अवार्ड कई बार जीता है.