Chamari Athapaththu world records: श्रीलंकाई कप्तान चमारी अटापट्टू ने महिला एशिया कप में इंडोनेशिया के खिलाफ महज 5 रन देकर 7 विकेट चटकाकर इतिहास रच दिया. वह एशिया कप (पुरुष और महिला संयुक्त) के एक ही मैच में 7 शिकार करने वाली दुनिया की पहली खिलाड़ी बन गई हैं. 3.3 ओवर के इस जादुई स्पेल के साथ उन्होंने जेवेरिया खान का 18 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा और श्रीलंकाई टी20 क्रिकेट का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ा भी अपने नाम कर लिया.