Wally Hammond unbreakable cricket records: क्रिकेट की दुनिया में कई रिकॉर्ड बने और टूटे, लेकिन इंग्लैंड के महान बल्लेबाज वॉली हैमंड का कीर्तिमान आज भी एक चमत्कार है. 1920 से 1951 के बीच अपने फर्स्ट क्लास करियर में हैमंड ने रनों की ऐसी बारिश की जो आज के दौर में मुमकिन नहीं लगती. उन्होंने कुल 50,551 रन बनाए, जिसमें 167 शतक और 185 अर्धशतक शामिल हैं. इतना ही नहीं, अपनी शानदार गेंदबाजी से उन्होंने 732 विकेट भी चटकाए. पिछले 74 सालों से उनका यह ऑलराउंड महारिकॉर्ड पूरी तरह अटूट है.