ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज क्रिकेटर डेनिस लिली ने सिर्फ 34 साल की उम्र में संन्यास का ऐलान किया था. डेनिस लिली अपने समय के एक बेहतरीन तेज गेंदबाज थे. दुनियाभर के बल्लेबाज लिली की गेंदबाजी से खौफ खाते थे, लेकिन उन्होंने अपने करियर को जल्दी विराम दे दिया. हालांकि, रिटायरमेंट के बाद भी लिली ने काउंटी और घरेलू क्रिकेट में खेलना जारी रखा था, और उन्हीं में से उनका एक यादगार मैच पाकिस्तान के खिलाफ भी है.