6,6,6,6,6,6... DPL में आया जोंटी सिद्धू का तूफान, विस्फोटक शतक से सेंट्रल दिल्ली को फाइनल में पहुंचाया, साउथ दिल्ली से होगी खिताबी टक्कर
2 months ago
7
ARTICLE AD
दिल्ली प्रीमियर लीग 2026 की दो फाइनलिस्ट टीमें तय हो गई है. टूर्नामेंट के दूसरे क्वालीफायर में सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली 6 को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है. वहीं, अब खिताबी मुकाबला 30 अगस्त को सेंट्रल दिल्ली और साउथ दिल्ली सुपरस्टार के बीच खेला जाएगा. सेंट्रल दिल्ली के लिए क्वालीफायर में जोंटी सिद्धू जीत के हीरो रहे.