6 wickets in 6 balls record: इंग्लैंड के 9 साल के नन्हे क्रिकेटर रोहन ने लोकल मैच के दौरान एक ऐसा अनोखा कारनामा कर दिखाया है, जिसे देखकर उनके साथी खिलाड़ी, परिवार और कोच सब हैरान तो हुए ही, लेकिन खुशी से भी झूम उठे. इस बच्चे ने एक ही ओवर की 6 गेंदों पर लगातार 6 विकेट (डबल हैट्रिक) लेकर तहलका मचाया. कैंब्रिज के पास 'ग्रेट शेल्फोर्ड क्रिकेट क्लब' की अंडर-9 टीम के लिए खेलते हुए रोहन ने यह जादुई ओवर फेंका और अपनी टीम को मैच जिताया.