6 गेंद पर चाहिए थे 25 रन, गेंदबाज ने पलट दी बाजी, विपक्षी के जबड़े से छीनी जीत

1 year ago 20
ARTICLE AD
तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी की. साउथ अफ्रीका को जीत के लिए 6 गेंदों पर 25 रन की जरूरत थी. मार्को यानसेन 16 गेंदों पर फिफ्टी जड़कर अपने इरादे जता चुके थे. इसके बाद अर्शदीप सिंह ने मैच के आखिरी ओवर में कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने 13 रन देकर यानसेन को तीसरी गेंद पर आउट कर जीत भारत की झोली में डाल दी. भारतीय टीम 4 मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे हो गई है. सूर्यकुमार यादव की टीम अब सीरीज नहीं गंवा सकती.
Read Entire Article