Yuvraj Singh hits 6 sixes: शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2026 के मुकाबले में इंडिया चैंपियंस के कप्तान युवराज सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आतिशी पारी खेलते हुए महफिल लूट ली. शुरुआती झटकों के बाद युवराज ने नमन ओझा और यूसुफ पठान के साथ मिलकर पारी को संभाला. उन्होंने मात्र 44 गेंदों पर 5 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 71 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिसके दम पर भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में 196 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया.जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 150 रन पर ढेर हो गई और मैच 46 रन से हार गई.