Rinku Singh Game Changer Innings: कप्तान रिंकू सिंह ने 24 गेंदों पर नाबाद 55 रनों की आतिशी पारी खेलकर मैच का रुख मोड़ दिया. यूपी टी20 लीग के रोमांचक मुकाबले में मेरठ मावेरिक्स ने लखनऊ फाल्कन्स को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 5 रन से हराया. लखनऊ के 183 रनों के जवाब में मेरठ ने महज 22 रन पर 3 विकेट गंवा दिए थे. इसके बाद बारिश के बीच 5 गेंदों में 26 रन कूटकर उन्होंने टीम को पार स्कोर से आगे पहुंचाया और यादगार जीत दिलाई.