6 दिन का होगा श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच, 23 साल बाद होगा ऐसा, जानिए क्या है वजह
2 years ago
21
ARTICLE AD
श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच सितंबर में होने वाले पहले टेस्ट मैच में रेस्ट डे भी शामिल किया गया है। 18 सितंबर से पहला मैच खेला जाएगा और श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के कारण 21 सितंबर को खेल नहीं होगा। इससे पहले 2001 में श्रीलंका में मैच के दौरान रेस्ट डे शामिल किया गया था।