7 साल बाद कप्तानी मिलते ही तहस नहस किया रिकॉर्ड बुक... दर्ज की सबसे बड़ी जीत
1 year ago
22
ARTICLE AD
स्टीव स्मिथ को 7 साल बाद किसी एक टेस्ट सीरीज के लिए कप्तान बनाया गया था. उनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मैच में पारी और 242 रन से हरा दिया.ऑस्ट्रेलिया की एशिया में टेस्ट में यह सबसे बड़ी जीत है. स्मिथ के लिए यह टेस्ट कई मायनों में यादगार रहा.उन्होंने टेस्ट में अपने 10000 रन पूरे किए वहीं टेस्ट करियर का 35वां शतक ठोका.