टीम इंडिया के स्टार रहे पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार उनकी चर्चा क्रिकेट की वजह से नहीं बल्कि निजी जीवन की वजह से हो रही है. दरअसल साल 2016 में शादी के बंधन में बंधने वाले भारतीय दिग्गज वैसे तो अपनी पत्नी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं लेकिन इस बार कुछ ऐसा किया जिसकी वजह से उनको लेकर बातें की जा रही है.