Smriti Mandhana MissesTest Century: इंग्लैंड के खिलाफ एकमात्र टेस्ट में भारतीय स्टार ओपनर स्मृति मंधाना महज 13 रन से अपने टेस्ट करियर का तीसरा शतक चूक गईं. मंधाना ने 108 गेंदों पर 11 चौकों और 1 छक्के की मदद से 83 रनों की शानदार पारी खेली, जिसके बाद इस्सी वोंग ने उन्हें आउट किया. अपनी इस पारी के दौरान मंधाना ने जेमिमा के साथ 64 और कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ चौथे विकेट के लिए 89 रनों की अहम साझेदारी कर टीम इंडिया को बेहद मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया.