Vaibhav Sooryavanshi weakness short ball: वैभव सूर्यवंशी ने अपने बेखौफ अंदाज और तूफानी स्ट्राइक रेट से सभी को प्रभावित किया है. हालांकि, जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में रिचर्ड नगारवा की तीखी शॉर्ट बॉल पर आक्रामक पुल शॉट खेलते हुए उनका आउट होना एक बड़ी कमजोरी की तरफ इशारा करता है. विरोधी टीमें अब बॉडी-लाइन बाउंसर से उन्हें घेरने की कोशिश करेंगी. अपनी अपार प्रतिभा के साथ वैभव को शॉट सिलेक्शन और बाउंसर नियंत्रित करने पर काम करना होगा.