Abhishek Porel: 36 दिन जेल, मुश्किल से जमानत... रणजी में शतक जड़ फूट-फूटकर रोए अभिषेक पोरेल
2 weeks ago
2
ARTICLE AD
बंगाल के विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल के लिए पिछले कुछ महीने बेहद मुश्किल भरे रहे. उन पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा, जिसके चलते उन्हें 36 दिन जेल में बिताने पड़े. जमानत मिलने के बाद उन्होंने बंगाल की टीम में वापसी की और अब रणजी ट्रॉफी 2026-27 सीजन में दिल्ली के खिलाफ शानदार शतक जड़ दिया. शतक पूरा करते ही अभिषेक भावुक हो गए.