BCCI Pension Scheme: अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की है. 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जिताने वाले पूर्व कप्तान रहाणे को बीसीसीआई की पेंशन नीति के तहत अब जीवनभर हर महीने 70,000 रुपये की निश्चित पेंशन मिलेगी. इसके साथ ही वे और उनका परिवार 10 लाख रुपये तक के मेडिकल इंश्योरेंस के हकदार होंगे. हालांकि, बोर्ड में कोई प्रशासनिक या कोचिंग पद संभालने पर यह पेंशन अस्थायी रूप से रोक दी जाएगी.