Betting On India Vs West Indies Match: अजमेर में भारत और वेस्टइंडीज मैच पर सट्टा लगाने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने फ्लैट पर दबिश देकर लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल फोन सहित कई सामान बरामद किए हैं. कथित सट्टेबाजी किस तरह की जा रही थी और इसमें कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं. जब्त किए गए लैपटॉप, टैबलेट और मोबाइल फोन की जांच से मामले से जुड़ी और जानकारी मिलने की उम्मीद है.