Ashok Dinda Minister: टीम इंडिया का ये स्टार बंगाल सरकार में बना मंत्री, CM शुभेंदु अधिकारी ने 16000 वोटों से जीतने का दिया इनाम
5 months ago
12
ARTICLE AD
Ashok Dinda takes oath as State Minister: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने राजनीति की पिच पर एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. हाल ही में पश्चिम बंगाल में हुए राजनीतिक उलटफेर और कैबिनेट विस्तार के तहत अशोक डिंडा को बंगाल सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है. अशोक डिंडा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पूर्वी मेदिनीपुर जिले की मोयना विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार बीजेपी के टिकट पर शानदार जीत दर्ज की.