Rohit Sharma Lord's odi retirement: पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के वनडे भविष्य को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म है. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में होने वाले तीसरे वनडे से पहले ऐसे घटनाक्रम सामने आए हैं, जिन्होंने उनके संन्यास की अटकलों को और हवा दे दी. हालांकि, इन तमाम दावों के बीच बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने साफ किया है 19 जुलाई को होने वाला वनडे इस दिग्गज का आखिरी मैच नहीं है.