Bihar News: राजगीर से भी बड़ा स्टेडियम गया में, नीतीश कुमार से लंबी लकीर खींच रहे सम्राट चौधरी

4 months ago 12
ARTICLE AD
Bihar Sports News: बिहार के क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खबर है. राजगीर के बाद अब बिहार को दूसरा वर्ल्ड क्लास स्टेडियम मिलने वाला है. सोमवार को गयाजी में सीएम सम्राट चौधरी ने इसकी घोषणा की. उन्होंने कहा कि गयाजी के खिजरसराय में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम खोलने के लिए 40 एकड़ जमीन राज्य सरकार उपलब्ध कराएगी. बता दें कि सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने गयाजी के खिजरसराय में ₹170 करोड़ के प्रौद्योगिकी केंद्र का शिलान्यास किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने खेल प्रेमियों को बड़ी सौगात देते हुए एलान किया कि खिजरसराय में राजगीर से भी बड़ा और अंतर्राष्ट्रीय स्तर का भव्य स्टेडियम बनाया जाएगा. जिसके लिए राज्य सरकार 40 एकड़ जमीन दे रही है.
Read Entire Article