CHAMPIONS TROPHY 2025 VIDEO: लगातार दूसरी बार रोहित की कप्तानी में ICC TROPHY जीतना बेहद खास

1 year ago 23
ARTICLE AD
नई दिल्ली. भारतीय टीम ने दुबई में न्यूजीलैंड को हराते हुए न केवल आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता, बल्कि 12 सालों के सूखे को भी खत्म कर दिया. टीम इंडिया ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में कमाल की बॉलिंग करते हुए न्यूजीलैंड को 251 रनों पर रोक लिया. कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती की फिरकी के बाद रोहित शर्मा (76) की कप्तानी पारी ने कीवी गेंदबाजों की कमर तोड़ दी. विराट कोहली फेल रहे तो क्या श्रेयस अय्यर (48), अक्षर पटेल (29), केएल राहुल (33 गेंदों में नाबाद 34 रन) और हार्दिक पंड्या (18) ने कैमियो पारी खेलते हुए भारत को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का विजेता बना दिया. 49वें ओवर की पहली गेंद पर जैसे ही रविंद्र जडेजा (9) बल्ले से विनिंग रन बना पूरा भारत जश्न में डूब गया। रिंग ऑफ फायर के नाम से मशहूर दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम पठाखों की आवाजों से गूंजने लगा. बता दें कि इससे पहले 2013 में भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था.
Read Entire Article