Chardham Yatra 2024: आज शुभ बेला में खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
2 years ago
23
ARTICLE AD
बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की सभी तैयारियां पूरी हो गई हैं। रविवार को सुबह छह बजे भगवान बदरीविशाल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए छह माह (ग्रीष्मकाल) के लिए खोले जाएंगे। यात्रा पड़ावों से लेकर धाम में तीर्थयात्रियों की खूब भीड़ उमड़ गई है।