2030 Commonwealth Games: अहमदाबाद में 2030 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों की प्रस्तावित आयोजन समिति में पूर्व भारतीय कप्तान राहुल द्रविड़ और ओलंपिक पदक विजेता साइना नेहवाल को खिलाड़ियों का प्रतिनिधि बनाया गया है. गुजरात के खेल मंत्री हर्ष सांघवी इसकी अध्यक्षता कर सकते हैं. लगभग 12 से 15 सदस्यों वाली इस गैर-लाभकारी समिति में निजी क्षेत्र से जिनल मेहता और अनन्या बिरला को भी शामिल किया गया है. ग्लास्गो के विपरीत अहमदाबाद में खेलों को भव्य रूप देने की तैयारी है, जिसके संचालन पर 3,000 से 5,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है.