Cricket Bat Buying Tips: क्रिकेट खेलने के शौकीन युवा बेहतर प्रदर्शन के लिए अच्छी क्वालिटी का बैट खरीदना चाहते हैं. लेकिन कई बार महंगा बैट लेने के बाद भी उम्मीद के मुताबिक गुणवत्ता नहीं मिलती. ऐसे में बैट खरीदते समय उसकी लकड़ी, ग्रेन, वजन और पिकअप की पहचान करना जरूरी है. मेरठ के महावीर स्पोर्ट्स के मालिक ओंकार त्यागी ने बताया कि कश्मीरी विलो, इंग्लिश विलो और पॉपलर बैट में क्या अंतर होता है और इनकी कीमत कितनी है.