India set to tour Bangladesh: पिछले एक साल से भारत और बांग्लादेश के बीच थमे क्रिकेट संबंधों में आखिरकार जमी बर्फ पिघल गई है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की ओर से मीडिया राइट्स का टेंडर जारी करने के बाद सितंबर में दोनों देशों के बीच 6 मैचों की सीमित ओवरों की द्विपक्षीय सीरीज (3 वनडे और 3 टी20) का रास्ता साफ हो गया है. 28 अगस्त को टीम इंडिया ढाका पहुंच सकती है, जहां इतिहास में पहली बार बांग्लादेश की धरती पर दोनों टीमें द्विपक्षीय टी20 सीरीज खेलेंगी. हालांकि, अंतिम फैसला भारत सरकार की सुरक्षा मंजूरी पर निर्भर करेगा.