Duleep Trophy Semi Final: मोहम्मद शमी नहीं तो कम से कम मुकेश कुमार को रख लो, सेमीफाइनल में 7 विकेट लेकर मचाया तहलका
1 month ago
6
ARTICLE AD
Mukesh kumar test cricket: 32 साल के भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने दलीप ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले में 7 विकेट लेकर ईस्ट जोन को फाइनल का टिकट दिलाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने पहली पारी में तीन तो दूसरी पारी में चार विकेट लेकर सेंट्रल जोन को बड़ा टारगेट सेट करने से रोका. रेड बॉल क्रिकेट में इस दमदार प्रदर्शन के साथ ही मुकेश ने टेस्ट टीम के लिए भी दावेदारी ठोक दी है.