ENG vs AUS Final, Women's T20 World Cup: महिला टी20 विश्व कप 2026 के खिताबी मुकाबले में आज दो अजेय टीमें छह बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और मेजबान इंग्लैंड लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर आमने-सामने हैं. सोफी मोलिनक्स की कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया जहां अपने रिकॉर्ड सातवें खिताब के लिए तैयार है, वहीं इंग्लैंड अपनी सरजमीं पर दूसरा विश्व कप जीतकर इतिहास रचने की दहलीज पर खड़ा है. टूर्नामेंट की सर्वश्रेष्ठ रन-स्कोरर डैनी व्याट-हॉज और बेहतरीन फॉर्म में चल रही एलिसे पेरी के बीच की यह जंग क्रिकेट इतिहास का एक नया अध्याय लिखेंगी.