ENG vs NZ 2nd Test Day 1: लंदन के केनिंग्टन ओवल के मैदान पर न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच दूसरे टेस्ट भी भिड़ंत हो रही है. पहले दिन के खेल के बाद न्यूजीलैंड ने 7 विकेट के नुकसान पर 291 रन बना लिए हैं. न्यूजीलैंड के लिए विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल ने अर्धशतक बनाया, जबकि स्टंप्स तक ग्लेन फिलिप्स 49 रन बनाकर नाबाद रहे. उनका साथ काइल जेमिसन 6 रन बनाकर दे रहे हैं. इंग्लैंड के लिए पहले दिन सोनी बेकर और जेकब बेथेल सबसे सफल गेंदबाज बने, जिन्होंने दो-दो विकेट चटकाए.