ENG vs PAK: फखर जमां पहली ही गेंद पर 0 पर आउट, जो रूट के कैच पर मचा बवाल, थर्ड अंपायर के पास पहुंचा मामला
1 week ago
3
ARTICLE AD
Pakistan ODI Tri-Series 2026 ENG vs PAK 2nd Odi: अभी स्टेडियम पूरी तरह भरा भी नहीं था कि इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे की पहली ही गेंद पर फखर जमां को बिना खाता खोले पवेलियन लौटना पड़ा. गस एटकिंसन की बॉल पर जो रूट ने कैच लपका, इसे लेकर थोड़ा संदेह था, लेकिन थर्ड अंपायर ने रीप्ले के बाद साफ कर दिया कि पाकिस्तान ने बिना कोई रन बनाए अपने स्टार ओपनर को गंवा दिया है.